फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BDO, the head of the Will be open-ended finish

वीडीओ, प्रधान की  मनमर्जी होगी खत्म

Fri, 01 Jul 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
 ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त से होने वाले विकास कार्यों में अब वीडीओ और प्रधान मनमर्जी नहीं कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर डीएम ने सभी 722 ग्राम पंचायतों को 81 सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। यह नोडल अधिकारी समय-समय पर गांव का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

गांव के विकास के लिए विभिन्न मदों से धनराशि दी जाती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण 14वें वित्त से मिलने वाली धनराशि है, लेकिन करोड़ों की इस धनराशि से होने वाले कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही थी। परिणाम स्वरूप धनराशि का बंदरबांट कर ठिकाने लगा दिया जाता था। अब शासन ने 14वें वित्त से होने वाले विकास कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकार नियुक्त किए हैं। पहले इन नोडल अधिकारी को न्याय पंचायत स्तर पर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कुछ न्याय पंचायतों में गांव की संख्या और क्षेत्रफल अधिक होने के कारण जिले के सभी 722 ग्राम पंचायतों को 81 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम की ओर से इन सभी 81 सेक्टर पर एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया। डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नोडल अधिकारी समय समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed