फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Batch of Amarnath pilgrims arrived home safely

अमरनाथ यात्रियों का जत्था सकुशल घर पहुंचा

Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ के दर्शनकर सकुशल श्रद्धालुओं के घर पहुंचने पर परिवारवालों ने राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं के घरों पर खुशी का माहौल है। आसपास के लोग उनके पास पहुंचकर वहां के हालात के बारे में जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को सकुशल वापस आ गया है। जिससे श्रद्धालुओं के परिवार वालों ने राहत की सांस ली। यह जत्था कश्मीर में भड़की हिंसा के चलते रास्ते बंद होने से फंस गया था। श्रद्धालु बताते है कि बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस आने के लिए पैदल बालटाल पहुंचे। जहां से बस पकड़कर जम्मू पहुंचना था, लेकिन अनंतनाग में भड़की हिंसा से हो रहे पथराव और आगजनी के चलते प्रशासन ने सारे रास्ते बंद कर दिए थे। जिससे बालटाल में हजारों की संख्या में लोग फंस गए थे। लगभग तीन दिन बाद वहां के आईजी ने पहुंचकर जल्द ही निकलवाने का आश्वासन दिया। रविवार की रात लगभग 1.30 बजे कड़ी सुरक्षा में भारी फोर्स के साथ श्रद्धालुओं की बसों को रवाना किया गया। सोमवार को दोपहर में तीन बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। तब श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। जत्थे में  मुन्नालाल, प्रेमपाल शर्मा, रामा आसरे, सुरेश चंद, सीताराम, जीत सिंह, सतीश बाबू, राकेश कुमार सक्सेना, राजेश कुमार, राजकुमार, अवध बिहारी, राजीव प्रताप आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed