फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Basant Panchami festival devotees descended

वसंत पंचमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 14 Feb 2016 10:32 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami festival devotees descended
वैष्णवाचार्य गोपी जीवन गोस्वामी ने कहा कि मनुष्य को अपने मन से ईर्ष्या, द्वेष, छल, कपट का त्याग करना चाहिए, तभी सरस्वती पूजा की सार्थकता है। वह रविवार को शहर स्थित मंदिर श्री गोपीनाथ राधारमण जी महाराज में हुए वसंत पंचमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे। प्रवचन सुनने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

महोत्सव में आगे उन्होंने कहा कि सरस्वती की कृपा होने पर महामूर्ख भी महाज्ञानी बन सकता है। ज्ञान की उत्पत्ति होने के साथ व्यक्ति कर्म से विरत हो जाता है। जिसका परिणाम उत्कृष्टता के साथ मिलता है। हमारी बुद्धि व विवेक पर काम आच्छादित न हो, इसलिए हमें ज्ञान की देवी की आवश्यकता होती है। इस मौके पर मधु गोस्वामी, पुष्पा मालपानी, रचना, पारूल, श्रीभगवान, बृजेश  अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, शांतिदेवी शर्मा, मनोज अग्रवाल, शिवा, सर्वेश आदि मौजूद रहे। इधर बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में संस्कार भारती की नगर इकाई द्वारा मां शारदे पूजन व काव्यगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध कवि रमेशचंद्र त्रिवेदी पुष्प ने की। इस मौके पर एमएल शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, भगवान सिंह, स्वाति मिश्रा, डॉ. रेनू सक्सेना, लक्ष्मी शर्मा, अशोक पाठक, अविनाश चंद्र मिश्र, प्रदीप अग्रवाल अंकुर, देवेंद्र गोस्वामी, योगेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed