फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda murder case: Second lover turns out to be the killer, arrested

बरखेड़ा हत्याकांड : दूसरा प्रेमी निकला हत्यारा, गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Barkheda murder case: Second lover turns out to be the killer, arrested
आरोपी सलमान।
बरखेड़ा। बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के मामले में उसका दूसरा प्रेमी हत्यारा निकला। उसने पुरानी रंजिश में पहले प्रेमी, उसके ममेरे भाई और गांव के एक अन्य युवक को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने पहले युवती को साथ ले जाकर पुलिस को नामजद शिकायती पत्र दिलवाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

घटना 19 नवंबर को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ में आबादी के निकट चकरोड किनारे सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवती का खून से लथपथ शव मिला था। हत्यारोपी ने गला रेतने के साथ पेट में चाकू से वार किए थे। मामले में युवती के भाई की ओर से बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी गासिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले में एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गईं थी। पुलिस ने नामजद आरोपी के साथ अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। जांच पड़ताल में एक अन्य युवक दौलतपुर गांव का ही सलमान का नाम भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी खोजबीन की तो वह घटना के बाद से ही परिवार के साथ घर से फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे रम्पुरा नत्थु मोड़ के पास से पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसका गासिद के जरिये ही युवती से संपर्क हुआ था।
पहले पौटा निवासी युवक गासिद से उसका प्रेमप्रसंग चलता था। कुछ समय बाद गासिद ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद युवती उससे मिली और बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
000
पुरानी रंजिश में रची साजिश
हत्यारोपी सलमान ने बताया कि गासिद प्रेम प्रसंग के दौरान युवती से मिलने के लिए उसकी बाइक लेकर आता था। पहले प्रेमी ने जब दूसरी जगह शादी कर ली तो युवती परेशान होकर उसके संपर्क में आई। हत्यारोपी ने बताया कि गासिद और उसके ममेरे भाई से उसके जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसके अलावा गांव के ही एक अन्य युवक से भी रंजिश थी। युवती उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। इसपर उसने युवती को मारकर उक्त तीनों युवकों को फंसाने की साजिश रची।
000
पत्र से सुलझी गुत्थी
घटनास्थल पर शव के निकट मिले पत्र ने पुलिस को खुलासे में अहम मदद थी। पत्र में एसपी को संबोधित शिकायत थी। इसमें पूर्व प्रेमी और दो अन्य युवकों पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने पत्र का संज्ञान लेकर जांच तेज की। एसपी कार्यालय में भी उक्त युवती के नाम के प्रार्थना पत्र को दिखवाया गया। जिसपर अहम सुराग मिले। सीसीटीवी कैमरे में भी मृतक युवती और हत्यारोपी सलमान एक साथ दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।
000
अकेले ही दिया घटना को अंजाम
हत्यारोपी ने घटना को अकेले ही अंजाम दिया। 18 नवंबर को पहले वह युवती को लेकर शिकायत की स्थिति जानने एसपी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद वह उसे लेकर बीहड़ रास्ते से होकर घटनास्थल के पास पहुंचा। शौच के बहाने से चाकू निकालकर युवती का मुंह दबाकर गिराया और पेट पर कई प्रहार किए। उसके तड़पने के बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। इसके बाद पत्र शव के निकट रख दिया। कुछ दूरी पर आकर उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और युवती का मोबाइल कपड़े में बांधकर जला दिया।

00
विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों के नाम हटाकर आरोपी के नाम शामिल किया गया है। आरोपी ने हत्या करने से पूरी साजिश रची। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है
- प्रतीक दहिया, सीओ, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed