फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda murder case second lover turned out to be the killer

पत्र से कातिल प्रेमी तक पहुंची पुलिस: बरखेड़ा हत्याकांड में दूसरा आशिक निकला हत्यारा, पूरा करना था दो मकसद

Fri, 22 Nov 2024 07:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरखेड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

घटना 19 नवंबर को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ में आबादी के निकट चकरोड किनारे सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवती का खून से लथपथ शव मिला था।

विज्ञापन
Barkheda murder case second lover turned out to be the killer
हत्यारोपी सलमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीलीभीत स्थित बरखेड़ा क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में उसका दूसरा प्रेमी हत्यारा निकला। उसने पुरानी रंजिश में पहले प्रेमी और उसके गांव के दो युवकों को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने पहले युवती को साथ ले जाकर पुलिस को नामजद शिकायती पत्र दिलवाया और बाद में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन


घटना 19 नवंबर को बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ में आबादी के निकट चकरोड किनारे सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवती का खून से लथपथ शव मिला था। हत्यारोपी ने गला रेतने के साथ पेट में चाकू से प्रहार किए थे। मामले में युवती के भाई की ओर से बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी गासिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी के साथ अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। जांच पड़ताल में एक अन्य युवक दौलतपुर गांव का ही सलमान का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने उसकी खोजबीन की तो वह घटना के बाद से ही परिवार के साथ घर से फरार था। जिससे पुलिस ने शुक्रवार को रम्पुरा नत्थु मोड़ के पास से पकड़ लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसका गासिद के जरिये ही युवती से संपर्क हुआ था। पहले पौटा निवासी युवक गासिद उसका प्रेमप्रसंग चलता था। कुछ समय बाद गासिद ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद युवती उससे मिली और बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

जगह के विवाद और बहन को भगा ले जाने की रंजिश में रची साजिश
हत्यारोपी सलमान ने बताया कि गासिद प्रेम प्रसंग के दौरान युवती से मिलने के लिए उसकी बाइक लेकर आता था। एक दो बार वह भी पीलीभीत पढ़ने आया। इस पर युवती ने उसे देखा। पहले प्रेमी ने जब दूसरी जगह शादी कर ली तो वह परेशान होकर उसके संपर्क में आई थी। हत्यारोपी ने बताया कि गासिद और उसके ममेर भाई से उसका जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसके अलावा गांव के ही एक अन्य युवक से बहन को भगा ले जाने की रंजिश थी। मृतक युवती उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस पर उसने युवती को मारकर उक्त तीनों युवकों को फंसाने की साजिश रची थी।

पत्र से सुलझी गुत्थी
घटना स्थल पर शव के निकट मिले पत्र ने पुलिस को खुलासे में अहम मदद थी। पत्र में एसपी को संबोधित शिकायत थी। जिसमें पूर्व प्रेमी और दो अन्य युवकों पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने पत्र का संज्ञान लेकर जांच तेज की। एसपी कार्यालय में भी उक्त युवती के नाम के प्रार्थना पत्र को दिखवाया गया। जिस पर अहम सुराग मिले। सीसीटीवी कैमरे में भी मृतक युवती और हत्यारोपी सलमान एक साथ दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और घटना का खुलासा किया।

अकेले ही दिया घटना को अंजाम
हत्यारोपी ने घटना को अकेली ही अंजाम दिया। 18 नवंबर को पहले वह युवती को लेकर शिकायत की स्थिति जानने एसपी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद वह उसे लेकर बीहड़ के रास्ते से होकर घटना स्थल के आसपास पहुंचा। शौच के बहाने जाकर चाकू निकालकर युवती का मुंह दबाकर गिराया और पेट पर कई प्रहार किए। उसके तड़पने के बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। इसके बाद पत्र शव के निकट रख दिया। कुछ दूरी पर आकर उसने अपने खून से सने कपड़े बदले और युवती का मोबाइल कपड़े में बदल कर जला दिया।

हत्या के दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों के नाम हटाकर आरोपी के नाम शामिल किया गया। आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। - प्रतीक दहिया, सीओ, बीसलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed