{"_id":"64e7a75872ca2a98870d4697","slug":"bareilly-road-became-swamp-in-navdia-sitarganj-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3165-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवदिया सितारगंज में दलदल बन गया बरेली रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवदिया सितारगंज में दलदल बन गया बरेली रोड
Fri, 25 Aug 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव नवदिया सितारगंज में दलदल बनी मुख्य सड़क । संवाद
बीसलपुर। गांव नवदिया सितारगंज के बीच से गुजर रहा बरेली रोड वर्षों से मरम्मत न होने के कारण बदहाल है। तीन दिन से हो रही बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। रोड पर दलदल बन गया है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्यासपुर किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि यह रोड बीसलपुर से बरेली के लिए शॉर्टकट है। बीसलपुर के अधिकांश लोग इसी मार्ग से बरेली-आते जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते रोड की मरम्मत कई वर्षों से नहीं हुई है। इससे रोड जर्जर हो गया है। गहरे गड्ढों में कीचड़ और पानी भरा है। इससे दलदल हो गया है।
स्कूली बच्चे इस दलदल से होकर गुजरते समय अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। वाहन भी फंस जाते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार रोड की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बाबत एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा।