फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bareilly in the car on the highway at 70 million

बरेली हाइवे पर कार में मिले 70 लाख

Fri, 13 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bareilly in the car on the highway at 70 million
बरेली हाइवे पर कार में मिले 70 लाख
बरेली हाइवे पर शाही पुलिस चौकी के पास प्रशासन के उड़न दस्ते ने चेकिंग के दौरान इंडिगो कार से 70 लाख रुपये पकड़े गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर, इनकम टैक्स टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद कैश पंजाब एंड सिंध बैंक का निकलने पर छोड़ दिया गया। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से शुरू हुई प्रशासनिक उड़न दस्ते की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। बरेली हाइवे पर शाही पुलिस चौकी के पास तहसीलदार अमरिया मोहम्मद असलम के नेतृत्व में टीम चार पहिया वाहनों की चेकिंग में जुट गई। इस बीच बरेली की ओर से आ रही इंडिगो कार को पुलिस ने रोका। चेक करने पर कार से एक बाक्स में 30 लाख व दूसरे में 40 लाख रुपये मिले। कार सवार ने खुद को पंजाब एंड सिंध बैंक के चेस्ट का कर्मचारी निमेश गुप्ता बताया। इसके अलावा एक चालक व दो गार्ड भी थे। यह भी कहा कि रुपया बरेली से लाकर पीलीभीत व महुआबुंदे ब्रांच में पहुंचाने के लिए ले जा रहे है। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सदर निशांक शर्मा, इनकम टैक्स के अभिषेक कुमार मौके पर पहुंच गए। कागजात चेक करने के बाद रुपया बैंक का निकला। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि रुपया बैंक का है। इनकम टैक्स ने भी कार्रवाई के बाद उसको छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

पूरनपुर। नायब तहसीलदार सदानंद सरोज के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वायड ने आसाम हाइवे पर पीलीभीत की ओर से आ रही इंडिका कार में 44 लाख रुपये पकड़ लिया। जांच आईटी टीम को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सदानंद सरोज के नेतृत्व में आसाम हाइवे पर खमरिया तिराहे के समीप फ्लाइंग स्क्वायड टीम जांच के लिए लगी थी। टीम इंचार्ज सदानंद सरोज ने बताया कि पीलीभीत की ओर से आ रही इंडिका कार की तलाशी में कैश पाया गया। पूछताछ पर कार सवार लोगों ने अपने को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मी बताते हुए गाड़ी में एक करोड़ तीन लाख रुपये होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि कुछ रुपये उन लोगों ने पीलीभीत में एटीएम मशीनों में डाला है। शेष धनराशि 44 लाख रुपये कार में होना बताया गया। सुरक्षा की दृष्टि से रुपयों की गिनती मौके पर न कराकर जिला मुख्यालय ले जाया गया। जिला मुख्यालय पर मामले को डीएम के सामने पेश किया गया। जांच ट्रेजरी अफसर और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed