फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bapu and scribes across the district The G bow

जिले भर में बापू और शास्त्री जी को किया गया नमन

Sun, 02 Oct 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में रविवार को डीएम मासूम अली सरवर ने ध्वाजारोहण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि देश दो महान विभूतियों का जन्मदिन मना रहा है। इन विभूतियों की नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व अकल्पनीय है। एडीएम अजय कांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र बहादुर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। पुलिस लाइन में एसपी मुनिराज ने ध्वजारोहण किया। एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट, सीओ जगतराम जोशी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

रामलुभाई साहनी महाविद्यालय में शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने किया। पौधरोपण भी हुआ। डॉ. बीके राठी, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. नरेंद्र बत्रा रहे। बेनहर स्कूल में फुटबॉल और खोखो प्रतियोगिता हुई। कोमल गुप्ता, रचना वाधवा, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में संरक्षक आरपी जगोता, सरोज जगोता, हेमंत जगोता, प्रिया आंनद ने राष्ट्रपिता और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। डिवाइन कॉलेज में चेयरमैन आरके धवन ने ध्वजारोहण किया। दीपा, पूजा, रीना, विकास आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्ञान इंटरनेशनल में प्रधानाचार्य पूजा छावड़ा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह छावड़ा ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सखावत उल्लाह खां, बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा, हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद, जीआईसी न्यूरिया में प्रधानाचार्य बानासुर, दिव्यानंद विद्या मंदिर बरहा में प्रबंधक आरए गंगवार, जीजीआईसी न्यूरिया में प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर, लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन में रामगोपाल सैनी, सेंट अली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गुलामअली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुपपुर कमालू में प्रधानाध्यापक होरीलाल गंगवार ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेसियों ने मंडी समिति परिसर में सभा कर महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, वीरेंद्र रस्तोगी, शकील नूरी, प्रदीप मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसी नेता तौकीर अहमद, असलम अंसारी, जीएल वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, चंद्रसेन वर्मा, अमित पाठक, नरेंद्र राठौर मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में ध्वजारोहण कर गोष्ठी हुई। लेखाकार अनिल शर्मा ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंजनेय फाउंडेशन और विकलांग कल्याण सेवा समिति कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। सूर्या फाउंडेशन की ओर से यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में योग शिविर लगाया गया। डॉ. एसके शर्मा, डॉ. पलाश शर्मा ने योग की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय पर एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन, कोतवाली में सीओ राजेश्वर सिंह, सीएचसी में एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम, नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने ध्वजारोहण किया। श्रीसांई गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक रजत सक्सेना, जेसीज रिवर्डेल में प्रधानाचार्या अंजु मिश्रा, राज रेजीडेंसल में एमडी राज गुप्ता, ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल भोतपपुर सकरिया में प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह व प्रशासक हरप्रीत सिंह, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या डॉ. जाहिदा खातून, पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा, सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने झंडा फहराया। सनातन धर्म इंटर कालेज में अध्यक्ष अंबरीश गुप्ता, पंचमदास इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एबीआरसी वासुदेव यादव, मदरसा अंजुमन जमीअतुल सब्बाग में प्रधानाचार्य मोहम्मद इलियास ने महात्मागांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया। गुरुनानक इंटर कालेज माधौपुर इटौरिया में प्रबंधक कश्मीर सिंह, लक्ष्य एकेडमी ऑफ हायर स्टडीज महाविद्यालय में अध्यक्ष रवि गुप्ता, प्राइमरी स्कूल नवदिया धनेष में प्रधान हरप्रसाद ने झंडा फहराया। न्यू प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ। विधायक कार्यालय में विधायक पीतमराम आदि मौजूद रहे। सपा व्यापार सभा ने गांधी जयंती मनाई। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने नगर पालिका सदस्यों के साथ गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तौफीक अहमद कादरी, बइकरार आदि मौजूद रहे। पालिका चेयरमैन ने 60 सफाई कर्मियों को वर्दी बांटी। मदद फाउंडेशन के जुल्फिकार अली, हिदायत अली आदि ने भी गांधी पार्क पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसी नेता विजयपाल विक्की, मोहम्मद इजहार आदि ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल बांटे।  
अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल खाता मेें प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी श्रीवास्तव, महादिया में इंचार्ज शिक्षक भूपराम, धरमंगदपुर में प्रधानाध्यापिका कुसुमलता ने ध्वजारोहण किया। 
बीसलपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सफौरा में प्रधानाध्यापक मीरा अवस्थी, साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल में हुई गोष्ठी में प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, उमेश रस्तोगी, संदीप राजपूत आदि ने विचार रखे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने महापुरुषों से प्रेरणा लेना का आह्वान कियिा। शफी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य फईम सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। गोष्ठी में तेजेंद्र गंगवार, मुर्तजा अली, दीक्षा दुबे आदि ने विचार रखे। शहीद निधि ट्रस्ट के तत्वावधान में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में एकता और अंकित पहले स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिघौना में प्रधानाध्यापक मुन्नी देवी, सुखदेई मैमोरियल इंटर कॉलेज में संस्थाोपक जगदीश गंगवार रहे।
दियोरिया। प्राथमिक विद्यालय वहादियां में प्रधानाध्यापक जितेंद्र गंगवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनकापुर में प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय दियोरिया में प्रधानाध्यापक सूरजपाल गंगवार, प्राथमिक विद्यालय दियोरिया द्वितीय में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गौतम, प्राथमिक विद्यालय गाजना सिधारपुर में प्रधानाध्यापक छत्रपाल माथुर ने ध्वजारोहण किया। 
बिलसंडा। रूपदेवी उच्चतर माध्यमिक में प्रधानाचार्य राजीव मौर्य, अमरदीप, राजकुमार, राजेंद्र, शेरसिंह आदि मौजूद रहे। आरएमसीपी अकादमी में नरेंद्र मोहन सक्सेना, प्रधानाचार्य विमलेश सक्सेना, शिखा सक्सेना, रोली मिश्रा, नेहा मिश्रा रहे।
चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी पर इंचार्ज राजबहादुर सिंह, आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉ. शिवपूजन यादव और सहकारी समिति में सचिव अरविंद मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। 
बरखेड़ा। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन जमील अहमद ने ध्वजारोहण किया। थाने पर थानाध्यक्ष ओमहरि वाजपेई ने झंडा फहराया। एचआरपी डिग्री कालेज, सीएचसी, विद्युत उपकेंद्र, विकास खंड कार्यालय, जनहित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, जीजीआई, पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कालेज आदि संस्थाओ पर गंाधी जयंती मनाई गई। इस दौरान क्रास गांधी आश्रम से पिपराखास तक क्रास कंट्री रेस हुई। प्रथम स्थान पाने वाले बबलू को डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने साइकिल, पांच हजार नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। 
न्यूरिया। कस्बा समेत आसपास क्षेत्र में गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। शैक्षिक व सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। 

 
 
गांधी स्टेडियम में हुई दौड़ प्रतियोगिता 
पीलीभीत। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में दौड़ प्रतियरोगिता हुई। जिसमें पुरुष सीनियर वर्ग 1600 मी में सरोज खान, विलाल अहमद, विजयपाल, सब जूनियर बालक 800 मी में आकाश कश्यप, तौहीद खान, विकासपाल, ओपन बालिका वर्ग 800 मीटर में पूजा, पायल वर्मा, कविता शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट, परियोजना निदेशक आरवी भास्कर, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed