फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Banks were closed due to strike

हड़ताल के चलते बंद रहे बैंक

Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Banks were closed due to strike
हड़ताल के चलते बंद रहे बैंक
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले भर की बैंकों में हड़ताल रही। बैंक कर्मियों ने जुलूस निकालकर कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से लगभग 125 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। यूएफबीयू के आह्वान पर मंगलवार को बैंकों की अखिल भारतीय स्तर पर हड़ताल रही। बैंक कर्मी नौगवां चौराहा स्थित स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने कहा सरकार की जनविरोधी बैंक सुधार नीति को बैंक कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा के बाद बैंक कर्मियों ने जुलूस निकाला। नौगवां चौराहा होते हुए बैैंक कर्मचारी नारेबाजी करते हुए पंजाब नेशनल बैंक, पहुंचे। यहां भी सभा कर सरकार की नीतियों पर चर्चा की। बैंक बंद रहने से लोगों के नकदी के लिए भटकना पड़ा जिससे एटीएम में लंबी लाइनें लगी रही। कई बैंकों में दोपहर बाद ही कैश खत्म हो गया। जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी क्लिेरिंग हाउस में लगभग 125 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल और जुलूस में अशोक शर्मा, रामकुमार वर्मा, ऋषिदेव सिंह, वरूण गंगवार, अमित गौड, मनोज दिवाकर, रामलाल, सौरभ गंगवार, मिथलेश कुमार, ममता, सीमा, श्याम, हिमांशु, बीएस मिश्रा, मनोज कुमार, अजय कुमार, शिवराज सिंह चौहान, पंकज सक्सेना, अनूप सहगल, गोपाल प्रजापति, बालकृष्ण मिश्रा, अखिलेश तिवारी, आदित्य आजाद, अशोक वर्मा, गनन, धर्मेन्द्र, अंकुर, दिनेश कुमार, अनूप श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, विक्रम, हरिकेश, दीपांश, परीक्षित कटियार, रूचि शर्मा, अनिल शुक्ला, मोहित, उस्मान  अली, विमल तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed