फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Banks' non-cooperation Dairy Plan has failed

बैंकों के असहयोग से डेयरी योजना हुई फेल

Sat, 13 Feb 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Banks' non-cooperation Dairy Plan has failed
बैंक अधिकारियों के कथित असहयोग के चलते इस ब्लाक क्षेत्र में पशुपालन विभाग की मिनी डेयरी योजना दम तोड़ रही है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में मिनी डेयरी योजना के तहत इस ब्लाक क्षेत्र के सात लाभार्थियों का चयन किया था। इनमें से दो लाभार्थियों मोहल्ला रामनगर निवासी मनोरमा वर्मा और गांव अहिरपुरा  नगला निवासी दीनदयाल गंगवार की डेयरियां तो स्थापित हो गई हैं, लेकिन पांच लाभार्थियों को अभी तक बैंक शाखाओं से ऋण ही नहीं मिल पाया है, जिससे उनकी डेयरियां स्थापित नहीं हो पाई हैं। ऐसे लाभार्थियों में गांव चौसरा निवासी लोकेश कुमार, गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी मैकूलाल, मीरपुरवाहनपुर निवासी इरशाद खां, राजूपुर निवासी चैतन्य देव, खरगपुर निवासी कुलवंत सिंह और अहिरपुरा निवासी दिवाकर नाथ शामिल हैं। डिप्टी सीवीओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी लाभार्थियों की पत्रावलियां बैंक ऑफ बड़ौदा में लंबित पड़ी हैं।

डिप्टी सीवीओ का आरोप है कि लाभार्थियों की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद बैंक वाले जान बूझकर ऋण आवंटित नहीं कर रहे हैं, जिससे योजना दम तोड़ रही है। यह हाल तब है जब डिप्टी सीवीओ इस मामले की लिखित सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे चुके हैं। संबंधित लाभार्थी ऋण प्राप्त करने के लिए बैंक शाखा के रोजाना चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक डीके रावत ने बताया कि वह शेष पत्रावलियों का परीक्षण करा रहे हैं, इसके बाद ही उन्हें ऋण देने पर विचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed