फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bangladesh will become India if Hindu population decreases: Togadia

हिंदुओं की जनसंख्या कम हुई तो बांग्लादेश बनेगा भारत : तोगड़िया

Thu, 12 Dec 2024 05:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh will become India if Hindu population decreases: Togadia
पूरनपुर में कार्यकर्ता संवाद में संबो​धित करते डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया।संवाद
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति सब देख रहे हैं। अगर, संगठित नहीं हुए तो भविष्य में इससे बुरा होने वाला है।
विज्ञापन

हिंदुओं की जनसंख्या लगातार घट रही है। जनसंख्या कम हो गई तब भारत बांग्लादेश बन जाएगा। यहूदियों की तरह धार्मिक, सोशल बनना होगा। इजराइल जैसी सरकार खड़ी करनी होगी।
विज्ञापन

डॉ. तोगड़िया नगर के एक बरात घर में बुधवार शाम को कार्यकर्ता संवाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में झगड़ा तो वहां की जनता और सरकार का था, हिंदू बीच में कहां से आ गए। निशाना हिंदुओं को बनाया जा रहा है। समाज की जनसंख्या निरंतर घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि राममंदिर के कारण हिंदू जागरण भारत में व्यापक हुआ है। हिंदुओं को बचाने के लिए एक्शन प्लान बताया। इसमें भारत में हिंदू खतरे में है सुरक्षित करने का संकल्प लेना है। आर्थिक रूप से दूसरे लोगों को कमजोर करना है। हर मोहल्ला गली में हर शनिवार लोगों को एकत्र कर हनुमान चालीसा केंद्र चलाकर हिंदुओं में ऊर्जा पैदा करनी है। हिंदू को हिंदुत्व के साथ जोड़ना है।
अंत में उन्होंने कुंभ मेला में पहुंचने और सहयोग की अपील की। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राम मंदिर बना लिया। मथुरा, काशी, विश्वनाथ में भी मंदिर बनाना है।

कार्यकर्ता संवाद में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष दयाल विश्वास, प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र, सुनील, शिवम भदौरिया, धनंज्य मिश्रा आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता थे।

पूरनपुर में कार्यकर्ता संवाद में संबोधित करते डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया।संवाद

पूरनपुर में कार्यकर्ता संवाद में संबोधित करते डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed