{"_id":"64b19cc7cfee14cdc9044a38","slug":"bamboo-crate-planted-in-chandia-hazara-shardas-cutting-speed-slows-down-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1105-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदिया हजारा में लगाए बंबूक्रेट, शारदा के कटान की गति हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदिया हजारा में लगाए बंबूक्रेट, शारदा के कटान की गति हुई धीमी
Sat, 15 Jul 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के पास लगाए जाते बंबू क्रेट । संवाद
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के समीप कई दिनों से हो रहे शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए शुक्रवार को बंबूक्रेट यानी बांस के जाल में फंसाकर रेत के बोरे लगाए गए। इससे कटान थम गया है। बंबूक्रेट बनाने का काम अभी जारी है।
शारदा नदी कई दिनों से चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप कटान कर रही थी। कटान रोकने के लिए वायरकेट बनाए गए, लेकिन बुधवार को जलस्तर बढ़ने से 13 स्थानों पर बनाए गए वायरकेट नदी में बह गए। कटान न थमने से गांव के लोगों में खलबली मची थी। बृहस्पतिवार को एक ट्रक बांस पहुंचने पर बंबू क्रेट बनाने का काम शुरू किया गया। शुक्रवार को कई बंबू क्रेट उन स्थानों पर लगाए गए, जहां नदी तेजी से कटान कर रही थी। कटान रोकने के लिए शुक्रवार को भी बचाव कार्य तेजी से होते रहे।
शुक्रवार को जिन स्थानों पर बंबू क्रेट लगाए गए वहां कटान थम गया। प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि बंबू क्रेट लगने से कटान अब रुक गया है। एसडीओ बाढ़ डीएन शुक्ला ने बताया कि कटान वाले सभी स्थानों पर बंबू क्रेट लगवाए जा रहे है। यह कार्य जारी है। कटान पूरी तरह न रुकने तक बंबू क्रेट लगवाने का काम जारी रहेगा।