फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Baifrkeshn 115 voters could not cast votes

बाइफरकेशन के 115 मतदाता नहीं डाल सके वोट

Thu, 16 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
डगा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बाइफरकेशन क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं में 115 लोगों के वोट मतदाता सूची से काट दिए गए। बुधवार को मतदान करने पहुंचे लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जोनल मजिस्ट्रेट व एसडीएम से की। डगा ग्राम पंचायत में वाइफकेशन क्षेत्र लगता है। इसमें सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर 125 मतदाता हैं। आरोप है कि डगा के रोजगार सेवक इस्लामुद्दीन बीएलओ थे। उन्होंने साजिश के तहत 115 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए। मतदाता सूची में केवल पांच वोटर ही बाइफरकेशन में रह गए। इधर, जब बाइफरकेशन क्षेत्र के मतदाता डगा गांव वोट डालने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इस पर हरदंत कौशिक, मनिश कुमार, संतोष कुमार, राजबहादुर, दिनेश, अजय कश्यप आदि ने इसकी शिकायत मतदान केंद्र पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट कैलाश प्रकाश से की। जोनल मजिस्ट्रेट ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मतदाताओं ने इसकी शिकायत चुनाव प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पूरनपुर से भी की। उधर, रोजगार सेवक इस्लामुद्दीन का कहना है कि वाइफरकेशन सिंचाई विभाग की अस्थाई कालोनी है।इन लोगों के वोट डगा ग्राम पंचायत के गैर आबाद गांव हल्दी डेंगा के नाम से बनते थे। वहां राशन कोटा भी निरस्त किया जा चुका है और गैर आबाद होने के कारण मैंने वोट नहीं बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed