फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bagh

धान की कटाई कर रहे किसानों के सामने आया बाघ, मचा हड़कंप

Sat, 02 Nov 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bagh
बिलसंडा (पीलीभीत)। जंगल से दूर बिलसंडा क्षेत्र के परेवा गांव के आसपास बाघ की दहशत लगातार जारी है। गुरुवार रात खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा बाघ आबादी से आधा किमी दूर पहुंच गया। खेत पर धान की कटाई में जुटे किसानों की खेत से निकलकर मार्ग पर आए बाघ पर नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। शोर शराबा करने पर बाघ मार्ग पार कर आगे की ओर निकल गया। दहशत के चलते किसान गांव की ओर लौटे और सूचना वन विभाग को दी। शुक्रवार सुबह वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

दियूरिया रेंज के जंगल से बाहर निकला बाघ पांच किमी दूर बिलसंडा के परेवा गांव के निकट पहुंच गया। पिछले 24 घंटे बाघ की गांव के आसपास मौजूदगी देखी जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में काफी दहशत कायम है। इधर गांव निवासी छोटे, संजय कुमार व उमाशंकर ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे धान की कटाई करने के लिए आबादी से आधा किमी दूर खेत पर पहुंचे थे। कंबाइन से धान की कटाई करवा रहे थे। इसी बीच कुछ दूरी पर खेत से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ पर नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। जैसे तैसे जान बचाने को सभी कंबाइन के ऊपर बैठ गए। जानकारी होने पर गांव के लोग ट्रैक्टर व पटाखे लेकर मौके पर पहुंचे गए। हालांकि बाघ मार्ग को पार कर आगे की ओर निकल गया। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वहीं पड़ोस के गांव के घर लौट रहे गांव के ही सर्वेश कुमार ने भी बाघ की चहलकदमी देखी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि छह साल पूर्व भी बाघ की इलाके में चहलकदमी शुरू हुई थी। रोकथाम न होने पर बाघ ने पड़ोस के कारेभोज गांव निवासी गंगाराम को मौत की नींद सुला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की कटाई करते समय बाघ मार्ग पर आ गया। गनीमत रही कि आसपास कई लोग मौजूद थे। शोर शराबे पर बाघ आगे की ओर निकल गया। लगातार गांव के बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। इसके चलते खतरा बढ़ता जा रहा है। - सर्वेश कुमार, चश्मदीद
सूचना के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। बाघ की चहलकदमी को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया जा रहा है।
- बजीर हसन, रेंज, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed