फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Badminton: 65 matches took place on the second day, 45 players reached the next round.

बैडमिंटन : दूसरे दिन हुए 65 मैच, 45 खिलाड़ी अगले चक्र में पहुंचे

Sat, 28 Oct 2023 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Badminton: 65 matches took place on the second day, 45 players reached the next round.
गांधी स्टेडियम में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी । संवाद
गांधी स्टेडियम में चल रही है तीन दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को 65 मैच खेले गए, 45 खिलाड़ी अगले चक्र में पहुंचे। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। स्टेडियम में सुबह नौ बजे शुरू हुए मैच रात करीब नौ बजे तक चलते रहे। नलिन किशोर, अभिनव शर्मा, कुमार शिवांग, काजल पवार, आशुतोष बाजपेई, प्रशांत श्रीवास्तव, सुभद्रा चहर, अभय वर्मा, दिव्या देव, नेहा पाल, हिसाम, अजीज, मोक्ष सारस्वत, हिमांशु मित्तल, शुभम शर्मा अगले चक्र में पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा अश्मित कुमार, कुमार यश, आयुष राज गुप्ता, आदित्य सिंह, डॉ. रईस अहमद, हर्षित तोमर, अर्चित सिंहा, शिवम वर्मा, अभियांश सिंह, अयान खान, दीपेंद्र सिंह, तनीषा सिंह, प्रदीप चौधरी, शिवम श्रीवास्तव, निखिल, अभय सिंह, प्रिंस सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, उज्जवल तोमर, चिराग सेठ, राजन यादव, बाल केसरी यादव, तुषार, आराध्या कुशवाहा ने भी मैच जीत कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री, सचिव राजेश सक्सेना, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, राकेश गुप्ता, जहीर मालिक, संजीव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, विक्रांत, दीपेंद्र चौहान, कोषाधिकारी सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

-
आज होंगे क्वार्टर और सेमीफाइनल
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने बताया कि रविवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल होंगे। 30 अक्तूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

गांधी स्टेडियम में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed