फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   badh

बाढ़ पीड़ितों का प्रदर्शन, खाली भूमि पर बसाने की मांग

Wed, 18 Feb 2015 11:35 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Wed, 18 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
badh
 शारदा नदी के बाढ़ पीड़ितों ने खाली पड़ी भूमि का आवंटन न करने के विरोध में तहसील दिवस में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप भूमि आवंटन कराने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर चार मार्च से गांव की खाली पड़ी भूमि पर क्रमिक अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बैलहा के प्रधान सुखदेव सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में बाढ़ पीड़ित ब्लाक कार्यालय परिसर में हो रहे तहसील दिवस मेें पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों ने ग्राम पंचायत मेें खाली पड़ी भूमि का आवंटन न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हर साल ग्राम पंचायत के लोग शारदा नदी की बाढ़ से बेघर और भूमिहीन हो जाते हैं। बाढ़ पीड़ितों को मात्र कुछ खाद्य सामग्र्री आदि बांटकर चुप्पी साध ली जाती है। इससे पीड़ितों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्या का सप्ताह भर में समाधान न होने पर चार मार्च से ग्राम पंचायत में खाली पड़ी भूमि पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायत में करीब पचास सालों से खाली पड़ी भूमि का आवंटन कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में अशोक छावड़ा, जनार्दन दुबे, सतनाम सिंह, जोगराज सिंह, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, गुरदयाल सिंह, लाभ सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह, गुरवचन कौर, प्रेम कौर, कुलवंत कौर आदि थे। एसडीएम ने जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed