फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Badaun overall champion in divisional athletics

Pilibhit News: मंडलीय एथलेटिक्स में बदायूं ओवरऑल चैंपियन

Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Badaun overall champion in divisional athletics
गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतियोगिता में भाग लेती बा
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को समाप्त हो गई। प्रतियोगिता में बदायूं की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने ट्रॉफी देकर विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 400 मीटर बालक वर्ग की बाधा दौड़ में बरेली के मोहित प्रथम, बदायूं के अभय द्वितीय और बरेली के विशेष तृतीय रहे। वहीं सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग में बदायूं, जूनियर बालक वर्ग में बरेली, बालिका वर्ग में बदायूं, सीनियर बालक में बदायूं, बालिका में बदायूं के खिलाड़ी अव्वल रहे।
विज्ञापन

सब जूनियर में बदायूं की हिना शर्मा और दीपक कुमार चैंपियन रहे, जूनियर में बरेली के कादिर खान, सीनियर बालिका में दीपू कश्यप और बदायूं के आलम अली ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता के दौरान जीजीआईसी और अवंतीबाई की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने कहा वह शिक्षक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इन बच्चों को तैयार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, रैली संयोजक प्रधानाचार्य संतोष कुमार, क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, खेल शिक्षक राजीव मिश्रा, सुखविंदर कौर, सर्वेश गंगवार, रमेश, अखलाक हसन आदि मौजूद रहे। संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतियोगिता में भाग लेती बा

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतियोगिता में भाग लेती बा

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतियोगिता में भाग लेती बा

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतियोगिता में भाग लेती बा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed