फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   baby drowned

घर के बाहर खेलते वक्त तीन साल का मासूम नहर में गिरा, मौत

Sun, 12 Sep 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
baby drowned
बालक की मौत के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा। घर के बाहर खेलते समय तीन साल का बच्चा अचानक नहर में गिर गया। बालक को गायब देख परिवार वालों ने नहर में तलाश शुरू कराई। गोताखोर की मदद से बालक को तलाश जा चुका, लेकिन तब कि उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बरखेड़ा इलाके के कुंदनपुर गौटिया निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता इंदल प्रसाद और मां बुद्धो देवी रेलवे स्टेशन के सामने बीसलपुर ब्रांच नहर के समीप पिपरा खास को जाने वाले मार्ग के पास में दूसरे मकान में रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी रजनी देवी खाना बनाने के बाद अपने तीन साल के बेटे कमलेश कुमार के साथ पिता के घर चली गईं। वहां उनका बेटा कमलेश खेलते हुए घर से बाहर बीसलपुर ब्रांच माइनर नहर के पास चला गया। जहां वह अचानक नहर में गिर गया।
विज्ञापन

वह दिखाई नहीं दिया तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान कमलेश के नहर में गिरने का पता चला। इसके बाद नहर में बालक की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे के बाद गोताखोरों की मदद से घर से कुछ दूरी पर बाहक कमलेश झाड़ियों में फंसा मिला। परिजन उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने बिना ुलिस को सूचना दिए बगैर शव दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed