फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   baagh

गन्ना छिलाई कर रहे मजदूर दंपत्ति पर बाघ हमले की सूचना से मचा हड़कंप

Fri, 03 Jan 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
baagh
परेवावैश्य (पीलीभीत)। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुड़सैना बक्श गांव में गन्ने छील रहे मजदूर दंपती ने बाघ होने की खबर ग्रामीणों को दी, इस पर हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर और उनकी टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए तो बाघ के न होकर किसी अन्य वन्यजीव के होना पाए गए। हालांकि वन विभाग के अफसर यह नहीं बता पाए कि जानवर कौन सा है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से वनककर्मियों ने इलाके की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला मुड़सैना बक्श गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित गन्ने के एक खेत का है। इसी गांव के 60 वर्षीय मुख्तयार खां और उनकी पत्नी कश्मीरन बेगम बृहस्पतिवार सुबह ग्राम प्रधान मुशर्रफ खां के खेत में गन्ने की छिलाई करने पहुंचे थे। खेत में मुख्तयार और उनकी पत्नी ही मौजूद थीं। बकौल मुख्तयार 11 बजे के आसपास गन्ने के खेत से निकले एक बाघ पर उनकी अचानक निगाह पड़ी। इसके बाद दोनों ने भागना शुरू कर दिया। खेत में कुछ कुत्ते भी थे, वे भी बाघ को देखकर भौंकने लगे। इस बीच बाघ वापस गन्ने में लौट गया। बदहवास हालत में गांव पहुंचे पति पत्नी ने बाघ होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ गन्ने के खेत के आसपास जुटना शुरू हो गई। मौके पर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर देवऋषि सक्सेना, देवेंद्र पाल सिंह, जफर वारसी, वन दरोगा रामपाल, राजेंद्र कुमार, बीट प्रभारी तेजपाल और टीकाराम भी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने गन्ने के खेत के आसपास पगचिह्न देखे और उन्हें ट्रेस किया। वन कर्मियों के मुताबिक पगचिह्न बाघ के तो नहीं है, लेकिन यह किसी अन्य वन्यजीव के हो सकते हैं। फिलहाल मौके पर वनकर्मी निगरानी में जुटे हैं। इधर गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed