{"_id":"66ff09fc28ac6c1cb306b844","slug":"azim-won-the-400-meter-race-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123454-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 400 मीटर दौड़ में अजीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 400 मीटर दौड़ में अजीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
ललौरीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय उगनपुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रति
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक की न्याय पंचायत सरोरी की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय उगनपुर में कराई गईं। इसमें जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अजीम प्रथम व उबैस द्वितीय रहे।
जूनियर स्तर के बालक वर्ग के 100 मीटर में मोहसिन राजा प्रथम, उबैस द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आरिज प्रथम और ऋषभ द्वितीय स्थान पर रहे हैं। लंबी कूद प्रतियोगिता में उवैस प्रथम, फैज द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में मोनिका प्रथम, सानिया द्वितीय व 200 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, सरस्वती द्वितीय स्थान पर रहीं।
वहीं बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भान डांडी की टीम विजेता रही। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गंगवार ने विजेता स्कूली बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यही बच्चे ब्लॉक स्तर के खेलकूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर दीपक जायसवाल, पुष्पेंद्र कुमार, वीर सिंह गंगवार, पारुल जायसवाल, अयोध्या प्रसाद, सत्य प्रकाश गंगवार, प्रीति गंगवार आदि मौजूद रहे।