फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ayushman Arogya temples need their own treatment

Pilibhit News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को खुद के इलाज की दरकार

Sun, 12 Jan 2025 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 12 Jan 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya temples need their own treatment
बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद
पीलीभीत/ बरखेड़ा। अधिकांश आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को खुद ही इलाज की दरकार है। कई आरोग्य मंदिर समय से नहीं खुलते हैं। वहीं, कई के भवन और परिसर में गंदगी की भरमार है। शनिवार को बरखेड़ा क्षेत्र के आरोग्य मंदिर में ताला लटका मिला। कलीनगर तहसील क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के परिसर में गंदगी की भरमार दिखी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे बरखेड़ा क्षेत्र के गांव रमबोझा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटका नजर आया। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि तैनात सीएचओ एक-दो दिन ही यहां पर पहुंचते हैं। आरोग्य मंदिर की चाबी पास के दुकानदार को दे जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएचओ अक्सर गायब ही रहते हैं। दवा लेने के लिए उन्हें बरखेड़ा जाना पड़ता है, जो करीब 14 किलोमीटर है। वहीं अमखेड़ा स्थित आरोग्य मंदिर में सीएचओ की लगभग नौ माह से तैनाती ही नहीं हो सकी है। इस वजह से यह आरोग्य मंदिर बंद रहता है।
विज्ञापन

परिसर में गंदगी, पाथे जा रहे उपले
कलीनगर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चित्तरपुर की हालत और ज्यादा खराब है। यहां परिसर में गंदगी की भरमार रहती है। भवन के पास ही उपले पाथे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीएचओ कुछ देर के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की तैनाती गई है, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। जिन जगहों पर सीएचओ नहीं बैठ रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ।
-------------

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed