{"_id":"58bd97174f1c1b7243dc43e8","slug":"ax-fell-on-two-clerks-including-11-teacher-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लिपिक समेत 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लिपिक समेत 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मासूम अली सरवर ने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो लिपिक समेत 11 शिक्षकों का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें कई शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती गई और ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एसकेजेपी इंटर कॉलेज बीसलपुर की प्रवक्ता कविता यादव, सीमा सक्सेना, पीआईसी पूरनपुर के सहायक अध्यापक संजय कुमार सरकार, सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमृताखास के प्रवक्ता प्रमोद कुमार, जीजीआईसी की प्रवक्ता मीरा जायसवाल, अल्का अग्रवाल, हिरा अनवर, नीतू सिंह, कृष्णा राठौर, एसएन इंटर कॉलेज की लिपिक शाजिया परवीन व जीजीआईसी बरखेड़ा के वरिष्ठ लिपिक दीपू कुमार वर्मा का 14 व 15 फरवरी को वेतन काटने के साथ इसको सेवा पुस्तिका में अकित करने के निर्देश दिए हैं।
----
विज्ञापन
----