{"_id":"61e87b286506bd5ca22716c5","slug":"aware-from-voter-guide-pilibhit-news-bly4730560166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने को घर-घर पहुंचाई जा रही है वोटर गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने को घर-घर पहुंचाई जा रही है वोटर गाइड
विज्ञापन
वोटर गाइड।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विधानसभा चुनाव में वोटर गाइड का सहारा लिया जा रहा है। वोटर गाइड को चुनाव से पहले नए मतदाताओं के घर पहुंचाया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने से लेकर मतदान करने तक की पूरी जानकारी इसमें दी गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैंप लगाकर ईवीएम के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस बार विधानसभा चुनाव कोरोना के साए में हो रहा है। चुनाव आयोग ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। गाइड लाइन भी जारी की है। घर-घर वोटर गाइड भेजी जा रही है। गाइड में वोटर हेल्पलाइन एप पर मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें, अपने मतदान का नाम कैसे पता लगाएं, अपने क्षेत्र से चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों और उनके पिछले जीवन को कैसे जानें, मतदान केंद्रों पर कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जाने, मास्क, दस्ताने पहननें, हाथों को सैनिटाइज करने के बारे में जानकारी दी गई है।
स्पीड पोस्ट से भेजे जा रहे वोटर आईडी
नए मतदाताओं को पहले बीएलओ के माध्यम से वोटर आईडी उपलब्ध कराए जाते थे। इस बार वोटर आईडी नए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए निर्वाचन आयोग से लिफाफे, निर्वाचक द्वारा ली जाने वाले शपथ पत्र, आपका मत आपका अधिकार का पंपलेट भेजा गया है। नए मतदातओं को स्पीड पोस्ट के माध्यम से वोटर आईडी, शपथ पत्र और आपका वोट आपका अधिकार वाला पत्र भेजा रहा है।
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने को निर्वाचन आयोग से वोटर गाइडें उपलब्ध कराई गईं हैं। वोटर गाइड चुनाव से पहले प्रत्येक घर में पहुंचेगी। ताकि मतदाता गाइड के माध्यम से जानकारी लें और अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकें।
रामस्वरूप, एसडीएम