{"_id":"67041144392d4d7b0c03daf2","slug":"awarded-to-the-student-who-scored-the-highest-marks-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123671-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा को किया सम्मानित
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को हुए सम्मान समारोह में एमए अंग्रेजी में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा अना बी को सम्मानित किया गया। बरेली में 14 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल छात्रा अना बी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगी।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा अना बी ने मंडल में एमए की परीक्षा में अंग्रेजी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है। 14 अक्तूबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगी। उन्होंने कहा कि छात्रा अना बी ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
समारोह में छात्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. मधुर मिश्रा, डॉ. अरविंद दीक्षित, शाहिद खान, सौरभ सक्सेना, डॉ. रंचना सिंह, अनूप शुक्ला, डॉ. विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। संवाद