फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   award

बेटे के बेहतर प्रदर्शन पर पिता का किया सम्मान

Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
award
हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत के पिता को सम्मानित करते सपा नेता। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के पिता को सपाईयों ने उनके आवास पर सम्मानित किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने उनके पिता को चांदी का राष्ट्रीय ध्वज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सिमरनजीत सिंह के मझोला स्थित उनके आवास पर पहुंचा। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिमरनजीत सिंह ने जनपद का नाम रोशन किया है। इससे जनपद ही नही पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों में जर्मनी के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की जीत में सिमरनजीत सिंह की अहम भूमिका रही है। असाधारण और अभूतपूर्व प्रदर्शन से न केवल देश बल्कि प्रदेश और जनपद के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाध्यक्ष ने सिमरनजीत सिंह कि पिता इकबाल सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बुधसेन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, बालक राम, नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्य हरविंदर सिंह, नगराध्यक्ष संदीप सक्सेना आदि नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed