फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Avanti Bai's birthday celebrated adventuress

धूमधाम से मनाया वीरांगना अवंती बाई का जन्मोत्सव

Sun, 16 Aug 2015 11:13 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 16 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Avanti Bai's birthday celebrated adventuress
 जिला लोधी सभा एवं अवंती बाई लोधी महासभा ने अलग-अलग जगहों पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

जिला लोधी सभा के अध्यक्ष रमेशचंद्र लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार सुबह वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां वृद्धजनों को फल व अन्य सामग्री बांटी। लक्ष्मणगढ़ी बाग में पौधरोपण भी किया। मंडी समिति के पास कैंप लगाकर चाय बांटा किया और कांवड़ियों को जलपान कराया गया। इस मौके पर रामप्रसाद लोधी, विजय राजपूत, राजकुमार लोधी, राम सिंह, भरत लोधी, अनोखेलाल, बेनीराम, जमुनाप्रसाद, लालता प्रसाद लोधी, हरचरनलाल वर्मा, अमरेश लोधी, गुरुप्रसाद लोधी आदि मौजूद रहे।

इधर, अवंतीबाई लोधी महासभा के तत्वावधान में आसाम चौराहे के पास एक प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया और पुष्प अर्पित किए। पदाधिकारियों ने अवंतीबाई के जीवन पर रोशनी डाली और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाद में मिठाई भी बांटी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोतीराम राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा, संरक्षक जानकी प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा,  हरिद्वारीलाल राजपूत, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, रामप्रसाद लोधी, गंगाप्रसाद लोधी, प्रेमशंकर वर्मा, प्रवेश शर्मा, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed