फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Audience danced to the bhajans in Shreeji's congratulatory festival.

Pilibhit News: श्रीजी के बधाई उत्सव में भजनोें पर झूमे श्रोता

Fri, 29 Sep 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Audience danced to the bhajans in Shreeji's congratulatory festival.
राधा माधव संकीर्तन मे मौजूद श्रद्धालु ।-
पीलीभीत। राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में श्री जी का बधाई उत्सव मनाया गया। इसमें सर्व प्रथम बरसाना श्री जी के महल अटारी के अद्भुत दर्शन एवं पंच गव्य से बरसाना की पद्धति के अनुसार श्रीजी का अभिषेक किया गया। शृंगार आरती के भक्तों को दर्शन कराए गए। ब्रज बरसाना धाम की बधाई गाई गईं। लड्डू, फल, खिलौने, टॉफी, वस्त्र आदि भी बांटे गए।
विज्ञापन

भक्त अभिषेक गोल्डी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गली-गली आनंद मई है, राधा रानी प्रकट भई हैं, कीर्ति जू के अंगना में बज रही आज बधाई, नगाड़ा जोर से बजा मैं नृत्य करन आई, बरसाने धूम मची भारी, आओ जन्मदिन लाली को आदि भजनों पर भक्त झूमते रहे। आरती उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

उत्सव में बृजरसिक प्रमोद पंत, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र अग्रवाल, समाजसेवी सतीश जायसवाल, झंकार सिंह, कमल यादव, मनोज पटेल, गोकुल प्रसाद मौर्य, अनिल महेन्दु, अतुल अग्रवाल, दीपक गोयल, राजीव अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, सचिन सिंह, अवधेश अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, शिवम् कश्यप, रमेश सिंह सुभाष कनौजिया,शिवम् सैनी, अर्पित शुक्ला सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed