फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   attempt to suicide

दो मासूम बच्चों के साथ मां ने नहर में लगाई छलांग

Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
attempt to suicide
माधोटांडा (पीलीभीत)। पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने सोमवार शाम चार बजे अपने दो बच्चों के साथ निगोही ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। यह देख पास खड़े ग्रामीणों ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने गोताखोरों की मदद से महिला और तीन वर्ष के छोटे बेटे का शव नहर से निकाल लिया, जबकि बड़े बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के बिजुलहा गांव निवासी सरनजीत कौर (28) पत्नी दलजीत सिंह पीलीभीत-पूरनपुर रेलखंड पर संडई हाल्ट पर पहुंची। साथ में उसके दो बेटे जीवनजोत (5) और अमृत सिंह (3) भी थे। वहां कई ग्रामीण खड़े थे। अचानक दोनों बच्चों को लेकर महिला ने निगोही ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। नहर में गोताखोरों की मदद से महिला और उसके दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

पौन घंटे बाद सात सौ मीटर दूर नहर से पहले छोटे बेटे अमृत सिंह और फिर मां सरनजीत कौर का शव बरामद हुआ। जीवनजोत की तलाश में ग्रामीण देर शाम तक लगे हुए थे, मगर उसका कुछ पता नहीं लग सका। बाद में उसके परिवार वाले भी आ गए। वे दोनों शव लेकर गांव चले गए। बाद में पुलिस घटनास्थल पर गई। पुलिस के मुताबिक घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, मगर पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे जाने की बात कहकर निकली सरनजीत और लगा दी नहर में छलांग
मायके वालों ने शादी के बाद से लगातार उत्पीड़न का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जराकोठी। नहर में बच्चों के साथ छलांग लगाकर जान देने वाली सरनजीत ने ऐसा क्यों किया, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सका है। ससुराल वालों के मुताबिक सोमवार शाम को वह दोनों बच्चों को घर से लेकर निकली तो यह बताकर गई थी कि वह गुरुद्वारे जा रही है। वही मायके वालों ने उत्पीड़न की वजह से यह घटना होना बताया है।
सरनजीत मूल रूप से माधोटांडा के बराही गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही किसी न किसी बात पर उसे पीटा जाता था। कई बार दोनों परिवारों को बैठाकर लोगों ने सुलह कराई। एक माह पूर्व भी पंचायत हुई थी। 20 दिन पहले ही सरनजीत अपने मायके आई थी। हालांकि उस दिन कोई झगड़ा नहीं हुआ था। कुछ घंटे रुकने के बाद वह वापस चली गई थी। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि सरनजीत गुरुद्वारे जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह सब उसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। तभी उन्हें नहर में छलांग लगाने की खबर मिल गई। इधर, घटना का जिसे भी पता चला, वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर खुद फोर्स के साथ मैं स्वयं मौके पर गया था। परिवार वालों से बातचीत करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - शहरोज अनवर, इंस्पेक्टर माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed