{"_id":"66114928401993dd2d042ace","slug":"attempt-to-rape-a-woman-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114428-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रात के समय बच्चे के लिए नल पर पानी लेने गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। घर में बच्चों के साथ अकेली रह रही महिला से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह घर पर बच्चों के साथ अकेले रहती है। 31 मार्च की रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे बच्चे ने पानी मांगा। वह, उठकर पानी लेने नल पर चली गई।
पहले से छिपे बैठे दिनेश कुमार ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर पास-पड़ोसी आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में आरोपी मारपीट करते हुए मौके से भाग गया। जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।