{"_id":"65d889e8c753911a6b0f0ab6","slug":"attempt-to-murder-pregnant-woman-for-dowry-in-pilibhit-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तकिए से मुंह दबाकर गर्भवती विवाहिता की हत्या का प्रयास, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तकिए से मुंह दबाकर गर्भवती विवाहिता की हत्या का प्रयास, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत
Fri, 23 Feb 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:34 PM IST
सार
पीलीभीत में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती विवाहिता की हत्या करने का प्रयास किया। इससे उसकी गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत में पांच लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इससे उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला पकड़िया निवासी लवली राना पुत्री राधेश्याम ने बताया कि उसकी शादी 15 मई 2019 को माधोटांडा के गांव भीमपुर नौगमा निवासी धर्मपाल पुत्र रामऔतार से हुई थी। परिजनों ने शादी में हैसियत के हिसाब से खर्चा किया लेकिन ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे।
विज्ञापन
दहेज में अतिरिक्त पांच लाख नकदी व कार की मांग करते थे। उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 10 फरवरी 2024 को दोपहर एक बजे पति धर्मपाल, ससुर रामऔतार, सास प्रेमा देवी, ननद रचना देवी ने उसे कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। जान से मारने की नीयत से उसका मुंह तकिए से दबा दिया।
विज्ञापन
दम घुटने के कारण गर्भ में पल रहे तीन माह के शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। विवाहिता ने मामले की शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ जान से मारने की नीयत, दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।