फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to kill woman when dowry demand was not met

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जान से मारने की कोशिश

Mon, 09 Dec 2024 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman when dowry demand was not met
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हरीपुर किशनपुर निवासी माधुरी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चार साल पहले उसकी शादी घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गरीबपुर बिल्हा निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति और अन्य ससुराली दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस दौरान उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जो करीब एक साल का है। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर अक्सर उसकी पिटाई की, कई दिन तक भूखा-प्यासा रखा। नौ अक्तूबर को उसके पति और अन्य ससुरालियों ने पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और देवर ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। मरणासन्न हालत और शोर-शराबे पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बमुश्किल बचाया। अगले दिन उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि शिकायत के बाद सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
पुलिस ने माधुरी देवी की ओर से उसके पति अनिल कुमार, सास यशोदा देवी, देवर सुखदेव गांव निवासी जगन्नाथ की पुत्री बैकिन्ना, जगन्नाथ के पुत्र बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed