फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to kill married woman

Pilibhit News: विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

Tue, 08 Oct 2024 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman
पीलीभीत। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की गई और घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी पूनम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 15 मई 2021 को गजरौला क्षेत्र के गांव अजारीबड़ी निवासी अजयपाल के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे पति के अलावा ससुर रामकृष्ण, सास माया देवी, नंद नीरज देवी, पूनम देवी संतुष्ट नहीं हुए। शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये व वॉशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर व बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसको लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने लगे। पुत्र के जन्म के बाद भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि आठ फरवरी 2024 को ससुरालियों ने जान से मारने की नीयत से विवाहिता को बुरी तरह पीटकर गला दबाया। इसके बाद उसे मायके में छोड़ दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed