फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to kidnap a student returning from school, report on three

Pilibhit News: स्कूल से लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a student returning from school, report on three
पीलीभीत। स्कूल से घर लौट रहे छात्र के अपहरण की कोशिश की गई। असफल रहने पर हमलावरों ने गांव जाकर छात्र पर तमंचे से फायर किया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया के रहने वाले इरफान अली ने बताया कि उनका पुत्र शहर के एक निजी स्कूल का छात्र है। सोमवार को छात्र करीब पौने दो बजे स्कूल से घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान तीन लोगों ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ उसका अपहरण करने की कोशिश की। वहां मौजूद छात्र नोमान आदि ने उसे बमुश्किल कब्जे से छुड़ाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम के समय पिता इरफान ने अपने पुत्र को घर से मीट लेने के लिए गांव में ही भेजा था। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे उक्त तीनों लोगों ने उसके पुत्र को घेर लिया और जान से मारने की नियत से पेट पर सटाकर फायर कर दिया। गनीमत रही फायर मिस हो गया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्र व सभी आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed