फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to commit fraud by creating a fake Facebook ID of the DC (MGNREGA)

Pilibhit News: डीसी मनरेगा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

Tue, 01 Sep 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to commit fraud by creating a fake Facebook ID of the DC (MGNREGA)
पीलीभीत। साइबर ठगों ने अब सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। विकास भवन में तैनात डीसी मनरेगा एवं पूरनपुर के प्रभारी बीडीओ हेमंत यादव की साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। ठगों ने उनकी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर परिचितों, रिश्तेदारों और अधीनस्थ कर्मचारियों को मैसेंजर के जरिए संदेश भेजकर रुपये मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर डीसी मनरेगा ने तत्काल लोगों को सतर्क किया। समय रहते फर्जी आईडी का पता चलने से परिचित ठगी का शिकार होने से बच गए। बताया गया कि साइबर अपराधियों ने अधिकारी की असली फेसबुक प्रोफाइल से फोटो और नाम लेकर क्लोन आईडी तैयार की थी। इसके बाद उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया। अधिकारी की सतर्कता से साइबर ठगों की कोशिश नाकाम हो गई। डीसी मनरेगा ने बताया कि मंगलवार को वह इस मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed