फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attacked in anger, shocked to see blood coming out of father's head

Pilibhit News: आवेश में किया हमला, पिता के सिर से खून निकलता देख दहला

Mon, 09 Dec 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Attacked in anger, shocked to see blood coming out of father's head
छत पर जांच को पहुंची पुलिस।संवाद
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) में रवि यादव ने आवेश में आकर पिता शिशु लाल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला तो कर दिया, लेकिन खून निकलता देख वह दहल उठा। रवि ने बताया कि उसने तुरंत पिता के सिर पर अंगौछा बांधा ताकि खून निकलना बंद हो जाए। हालांकि जब उनकी मौत हो गई तो वह खुद थाने पहुंच गया।
विज्ञापन




वहीं, बेटे द्वारा पिता की हत्या से मोहल्ले के लोग सन्न हैं। लोगों ने बताया कि पिता-पुत्र में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार सुबह भी झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर पिता रॉड लेकर पुत्र को मारने दौड़ा था। बचने के लिए वह छत पर भाग गया। यहां पिता भी पहुंच गया तो उसने गुस्से में रॉड छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया। हत्यारोपी पुत्र रवि के अनुसार कई महीनों से कलह हो रही थी। कलह की वजह से तीन दिन से दुकान पर नौकरी के लिए भी नहीं जा पा रहा था। उसका कहना है कि पिता अक्सर शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर कभी उसकी तो कभी पत्नी की पिटाई कर देते थे। रविवार को भी पिता सुबह राजमिस्त्री का काम करने कहीं गए थे। काम निपटाकर 11 बजे घर आए तो शराब के नशे में धुत थे। खाना खाने को कहा तो गालियां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


एजेंसी पर नौकरी करता था रवि



रवि ने बताया कि स्टेशन चौराहा के समीप बिस्कुट, साबुन आदि की एक एजेंसी पर नौकरी कर रहा था। कलह को लेकर पिछले तीन दिन से काम पर नहीं जा रहा था। पिता को इस दौरान कई बार समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह मानें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ों से तंग आकर बेटी ताऊ के घर में रहती थी



शिशु लाल अपने एक भाई सुरेश यादव और बहन पूनम से छोटा था। पूनम की कई साल पहले शादी हो चुकी है। शिशु लाल के घर के ठीक सामने उसका भाई सुरेश परिवार सहित रहता है। शिशु लाल अपने घर में पुत्र रवि यादव, पुत्रवधू रूबी और दो साल के पौत्र के साथ रहता था। शिशु लाल की पुत्री अनुष्का पिता-पुत्र में रोज-रोज कलह को लेकर कई सालों से अपने ताऊ सुरेश के पास रहती है। शिशु लाल की पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद शिशु लाल ने अपने पुत्र रवि की शादी करीब चार साल पहले लखीमपुर के थाना पलिया के गांव जौरी में की थी। शिशु लाल के भाई सुरेश ने बताया कि पिता-पुत्र में अक्सर होने वाले कलह को लेकर उसकी कई महीनों से भाई-भतीजे से न तो बोल चाल थी और न ही एक दूसरे का घर आना-जाना था।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed