फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   attack on medical person

पीएचसी में घुसकर झोलाछाप ने फॉर्मासिस्ट पर चाकू से किया हमला

Tue, 02 Jun 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
attack on medical person
बीसलपुर। सरकारी आवास खाली कराने की बात से गुस्साए झोलाछाप ने पीएचसी में घुसकर फॉर्मासिस्ट पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में फॉर्मासिस्ट के बाएं हाथ में चोट आई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगीठेर के फॉर्मासिस्ट जगदंबा सिंह सागर ने बताया कि अस्पताल परिसर में स्थित एक सरकारी आवास में कई साल से झोलाछाप अवैध रूप से रह रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद दो माह पूर्व उसे सरकारी आवास से निकलवा दिया गया। इसी वजह से झोलाछाप रंजिश मानने लगा। सोमवार को झोलाछाप झूठी शिकायत कराने के लिए ग्रामीणों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा रहा था। इसका पता लगने के बाद वह मौके पर पहुंच गए और विरोध किया। आरोप है कि झोलाछाप ने वहां उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर पीएचसी में आ गए। पीछे से झोलाछाप भी आ गया और यहां उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके बाएं हाथ में लगा। स्टाफ ने बमुश्किल उन्हें बचाया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में सीएचसी बरखेड़ा के अधीक्षक एसके सिंह मौके पर आए और जानकारी जुटाई। घटना के बाद झोलाछाप पीएचसी के सामने चलाए जा रहे अपने क्लीनिक को ताला लगाकर भाग गया। कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed