{"_id":"683c8cd9f27e91e58f00a010","slug":"atms-will-be-installed-on-bisalpur-road-to-prevent-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137042-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे रोकने के लिए बीसलपुर मार्ग पर लगेंगे एटीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे रोकने के लिए बीसलपुर मार्ग पर लगेंगे एटीएमएस
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्त्रोत: व
पीलीभीत। डीएम ने पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे इस मार्ग पर हो रहे हादसों में कमी आएगी। डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने पीलीभीत-सितारगंज मार्ग पर स्थित अप्सरा नदी के दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार देर शाम कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों पर कार्यवाही करने के लिए कार्यदायी संस्था मॉर्थ को ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उम्मीद है कि इस सिस्टम से आए दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी।
इसके बाद डीएम ने एनएचएआई के अधिशासी अभियंता से पीलीभीत-सितारगंज मार्ग पर चिह्नित ब्लैक स्पाॅट्स की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि तीन ब्लैक स्पाॅट्स पर सुधारात्मक कार्य हो गए हैं। भौनी, माधोपुर तिराहा व निसरा पर अल्पकालिक सुधारात्मक कार्रवाई कराई गई है।वहीं सरदार नगर स्थित ब्लैक स्पॉट पर जल्द ही सुधारात्मक कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. आलोक शर्मा ने बताया कि बीसलपुर मार्ग का टोल भवन बन गया है। यहां हादसों की आशंका रहती है। डीएम ने टोल भवन को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित के निर्देश दिए। साथ ही यातायात पुलिस व परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में स्कूली वाहनों में वृद्धि की जाए। सभी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी जाए। ताकि वह यातायात नियमों का पालन कर सकें।
डीएम ने पीलीभीत-सितारगंज मार्ग पर स्थित अप्सरा नदी के दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। असम चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर की सर्विस रोड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच पर बन रहे नहर पुल का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।