{"_id":"572cd8064f1c1b71275cd169","slug":"at-tea-fountain-missing-student-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय के होटल पर सोता मिला लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय के होटल पर सोता मिला लापता छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 06 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से सामान लेने निकला कक्षा पांच का छात्र अचानक लापता हो गया। देर शाम तक वापस न आने पर परिवार में कोहराम मच गया। दूसरे दिन लापता छात्र एक चाय के होटल पर सोता मिला। तब जाकर परिवार को राहत मिल सकी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी सुरेश चंद्र फोटोग्राफी का काम करता है। उसका नौ वर्षीय बेटा तुषार सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। गुरु वार दोपहर को परिवार वालों ने सौ रुपये देकर छात्र को सामान खरीदने के लिए भेजा। उसके बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। काफी देर बाद भी जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले चिंतित हो उठे। आसपास के लोगों के साथ मिलकर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी। पूरी रात तलाशने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी कि सुबह परिवार वालों को सूचना मिली कि तुषार, गांधी स्टेडियम रोड पर एक चाय की दुकान पर है। इस पर घरवाले चाय की दुकान पर पहुंचे। जहां छात्र सोता मिल गया। बरामदगी की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। बताते हैं कि घर से दिए गए सौ रुपये खो जाने पर वह डर गया था। इसलिए घर न जाकर भटकता रहा। एक चाय वाले ने उसको अपने पास बैठाकर सूचना परिवार को दे दी।