फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   At some places the examiners did not arrive late, at others they did not arrive, students were disappointed.

Pilibhit News: कहीं देर से तो कहीं पहुंचे ही नहीं परीक्षक, मायूस हुए विद्यार्थी

Wed, 12 Feb 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
At some places the examiners did not arrive late, at others they did not arrive, students were disappointed.
शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बंद रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का कक्ष व खड़े छात्र।संवाद
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कहीं परीक्षक देर से पहुंचे तो कहीं पहुंचे ही नहीं। प्रधानाचार्य फोन से परीक्षक से संपर्क करने के प्रयास में ही जुटे रहे। कई घंटे इंतजार के बाद विद्यार्थी मायूस होकर वापस गए। मंगलवार को जिले के 43 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गईं।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर 12:20 बजे तक प्रयोगशाला का ताला ही नहीं खुला। विद्यार्थी इधर से उधर घूम रहे थे। पूछने पर बताया कि केमिस्ट्री की प्रयोगात्मक परीक्षा है। समय से आ गए थे। अभी परीक्षा शुरू नहीं हुई है। हालांकि, थोड़ी देर बाद कॉलेज के शिक्षक भी प्रयोगशाला के पास पहुंचे और तैयारियां शुरू कराईं।
विज्ञापन

कई घंटे इंतजार के बाद वापस गईं छात्राएं


बीसलपुर। आजाद इंटर कॉलेज मीरपुर वाहनपुर में मंगलवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं की गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी थी। परीक्षा लेने को मुरादाबाद से परीक्षक शबाना बेगम को आना था। छात्राएं सुबह 10 बजे ही आ गई थीं, लेकिन शाम तक परीक्षक नहीं आईं। छात्राओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रधानाचार्य मोहम्मद अतहर ने बताया कि परीक्षक से कई बार फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अब बुधवार को प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देरी से पहुंचे परीक्षक, इंतजार करते रहे विद्यार्थी

पूरनपुर। एपी इंटर कॉलेज में परीक्षक के देर आने के चलते विद्यार्थियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद परीक्षक के पहुंचने पर जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुईं। गुरुनानक इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज में मुरादाबाद से आई परीक्षक ने प्रयोगात्मक परीक्षा कराई।

एपी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के संस्थागत 277 बच्चों के अलावा जीजीआईसी की इंटरमीडिएट व्यक्तिगत वर्ग की 27 छात्राओं की जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा मंगलवार को थी। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर लिखित परीक्षा दी। मौखिक परीक्षा को विद्यार्थियों को दोपहर दो बजे तक परीक्षक का इंतजार करना पड़ा। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षक से कई बार मोबाइल पर संपर्क कर उनके आने की जानकारी की। बताया कि परीक्षक संभल के ऐमन जेहरा बरेली से सीधे पूरनपुर आने की जगह बीसलपुर होकर बिलसंडा पहुंच गए। इससे वे देर से आए। गुरुनानक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 83 विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। मुरादाबाद से आई शहरीन जावेद परीक्षक थीं।




डीआईओएस ने कॉलेजों का किया निरीक्षण

जिला विद्यालय निरीक्षक अचल मिश्रा ने गुरुनानक इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रही प्रयोगात्मक परीक्षा की जानकारी ली। दोनों कॉलेजों में शिक्षकों, स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर, कक्षाओं के कक्ष, लैब, कैमरों और साफ-सफाई देखी।

शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बंद रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का कक्ष व खड़े छात्र।संवाद

शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बंद रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का कक्ष व खड़े छात्र।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed