फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   At a cost of 1.8 crores, the condition of nine crumbling roads will improve

1.8 करोड़ की लागत से सुधरेगी शहर की नौ खस्ताहाल सड़कों की सूरत-

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
At a cost of 1.8 crores, the condition of nine crumbling roads will improve
उखड़ी पड़ी दूधिया मंदिर रोड। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर की जर्जर नौ सड़कों को जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए 1.8 करोड़ का बजट मिल गया है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद इसी महीने से सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। शहर के अंदर अधिकतर सड़कों की हालात खस्ताहाल है। बारिश से पहले कुछ सड़कों पर काम हुए बाकी को छोड़ दिया गया। पहले से जर्जर सड़कों की हालात बारिश में और खराब हो गई। बेनहर स्कूल, थान सिंह मोहल्ला, दूधिया मंदिर वाली सड़क समेत कई सड़कें जर्जर हो चुकी थी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नौ सड़कों को बनाने के लिए प्रस्ताव तो बनाया लेकिन बजट के अभाव में इसपर अमल नहीं हो सका। पिछले दिनों शहर नगर विकास मंत्री एके शर्मा का शहर का दौरा प्रस्तावित हुआ तो आनन फानन में प्रस्ताव शासन को गया और बजट भी जारी हो गया। नौ सड़कों के लिए 1.8 करोड़ का बजट मिला है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद इसी माह से इन सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक बार निरस्त हो चुके हैं टेंडर
इन सड़कों को बनाने के लिए पूर्व में किए गए टेंडर तकनीकी बिड में ही निरस्त कर दिए गए। अब दोबारा टेंडर मांगे जाएंगे। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में टेंडर निकाल दिए जाएंगे। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौ सड़कों का होगा निर्माण
जिन सड़कों का निर्माण होना है उसमें बेनहर स्कूल वाली सड़क है। तिरुपति गोल्डन पार्क के रहने वाले महेश भगवानी ने तो इसकी शिकायत पीएम तक से की थी। शहर की यह प्रमुख सड़कों से एक है। इसके अलावा शहर के पॉश इलाके बल्लभ नगर की सड़क भी बनेगी। विद्यामंदिर चौराहा वाली सड़क हॉटमिक्स बनेगी। लेखराज चौराहा से प्रेमकुटी तक सड़क बनेगी। वार्ड नौ, सात और 16 में इंटर लॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। ओमलॉन से मॉडल सर्विस तक सीसी रोड पड़ेगी। वार्ड पांच में हॉटमिक्स सड़क बनाई जाएगी।

मंडी रोड पर कब ध्यान देंगे अफसर
मंडी रोड कई वर्षों से बेहद खस्ताहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। आए दिन बाइक सवार हादसों का शिकार होते हैं। इसके अलावा बरहा रोड का कुछ हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया। नगर पालिका के सामने स्टेशन रोड भी बदहाल है। शहर के अंदर भी तमाम सड़कें टूटी पड़ी हैं। क्षेत्र के लोग कई बार इन सड़कों को बनाने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अफसर सुनकर अनसुना कर देते हैं। इसमें ज्यादातर सड़कें नगर पालिका की हैं।
‘नौ सड़कों के लिए बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा।’
- योगेेश गौड़, एसडीएम सदर व प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

बैनर कॉलेज रोड का हाल बेहाल। संवाद

बैनर कॉलेज रोड का हाल बेहाल। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed