फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   At a centre in Dhankuna, 37 candidates were found in the room instead of 35.

Pilibhit News: धनकुना के एक केंद्र पर 35 की जगह कक्ष में मिले 37 परीक्षार्थी

Fri, 27 Feb 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
At a centre in Dhankuna, 37 candidates were found in the room instead of 35.
पीलीभीत। बोर्ड परीक्षा की शासन स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। धनकुना के परीक्षा केंद्र में कक्ष में परीक्षार्थियों के बीच तय दूरी से करीब बैठने पर शासन स्तर से कंट्रोल रूम में फोन आ गया। इस पर डीआईओएस राजीव कुमार ने केंद्र पर पहुंचकर स्थिति परखी। कक्ष में दो अतिरिक्त परीक्षार्थियों के बैठने की बात सामने आई। सुधार कराने के साथ केंद्र व्यवस्थापक को जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा जारी है। जिले में 69 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। परीक्षा की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर के अलावा शासन से भी निगरानी की जा रही है। बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र के डीपीपी धनकुना परीक्षा केंद्र पर एक कक्ष में परीक्षार्थी नजदीक बैठे होने पर नकल आदि को लेकर संदेह होने पर शासन से कंट्रोल को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही जिला स्तर पर अधिकारियोंं को सूचित किया गया। इसपर डीआईओएस राजीव कुमार सिंह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि परीक्षा केंद्र पर 35 की क्षमता के सापेक्ष दो अतिरिक्त परीक्षार्थी बैठे मिले। इसपर सुधार कराया गया। डीआईओएस ने बताया कि दो अतिरिक्त विद्यार्थी कक्ष में बैठे थे। इसपर सुधार करा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed