{"_id":"67798a2c8b1fef8e82036703","slug":"assurances-were-given-on-samadhan-diwas-complainants-returned-disappointed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128416-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समाधान दिवस में आश्वासन की घुट्टी, मायूस होकर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समाधान दिवस में आश्वासन की घुट्टी, मायूस होकर लौटे फरियादी
Sun, 05 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अजीजुल्ला।
पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के समाधान की आस में पहुंचने वाले फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी दी जा रही है। मौके पर शिकायत का निस्तारण न होने से फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। शनिवार को सदर के साथ ही जिले की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में यही नजारा दिखा। कई फरियादी ऐसे भी मिले जो कई बार शिकायतीपत्र दे चुके हैं, बावजूद अब तक समाधान नहीं मिल पाया है।
सदर तहसील में डीएम संजय कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान 33 शिकायत प्राप्त हुईं, इनमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। कड़ाके की ठंड में लंबी दूरी तय कर समस्या के समाधान की आस लगाकर आए अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
डीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतों के निस्तारण के लिए मौका मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
बीसलपुर में हुआ चार शिकायतें ही निस्तारित
बीसलपुर। अपर जिलाधिकारी रितु पुनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 40 में से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। समाधान दिवस का संचालन एसडीएम विकास नागेंद्र पांडेय ने किया। संवाद
-- -- -- -- -- -
फोटो: 02
पट्टे की जमीन की पैमाइश करने के लिए पिछले एक वर्ष से चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।- अनिल कुमार, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर
-- -- -- -- -
फोटो: 13
दंबग ने लेखपाल से मिलकर मकान गिरवा दिया। दो माह से शिकायत कर मामले की जांच कराने की बात कह रहे लेकिन जांच नहीं हो रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई। - अजीजुल्ला, रंपुरिया।
-- -- -- -- --
फोटो: 14
जमीन संबंधित मामले की पैमाइश कराने के लिए 10 बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारी पैमाइश नहीं कर रहे है। - शिवचरन, रंपुरिया सिरसा।
-- -- -- -- -- -
फोटो: 15
अंश सही कराने के लिए रोज तहसील के चक्कर काट रहे हैं। समाधान दिवस में पांच बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। -राजेंद्र प्रसाद, मानपुर, हटुआ।