फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam complained to the CEC in charge of the checkpoint

आसाम चौकी इंचार्ज की मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत

Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
 एक पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने के लिए लोगों को पकड़कर चौकी लाने और बाद में मुकदमे का डर दिखाकर धमकाने का आरोप आसाम चौकी इंचार्ज मनोज यादव पर लगा है। बसपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की है। पत्र की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को भी भेजी गई है। मतदान से चंद दिन पहले चुनाव आयोग ने कार्रवाई कर जिले के एसपी सभाराज को हटा दिया था। अभी इसको लेकर चर्चाएं थमी नहीं कि आसाम चौकी इंचार्ज की शिकायत भी चुनाव आयोग तक पहुंच गई। इसमें कई संगीन आरोप लगाए गए है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली से की गई शिकायत में बसपा के जिलाध्यक्ष एलपी सागर ने बताया कि चौकी प्रभारी एक पार्टी विशेष को चुनाव लड़ाने का क्षेत्र के लोगों पर दबाव बनाते है। लोगों के गुप्त मतदान करने की बात कहने पर उनको फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी पर पद का दुरुपयोग करने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

मेरे पास कुछ लोग आए थे। जिन्होंने चौकी इंचार्ज के इस तरह के कार्य करने की जानकारी दी। आरोप संगीन थे, इसे देखते हुए चुनाव आयुक्त से शिकायत कर चौकी से हटाने की मांग की गई है। इस मामले में पूर्व एसपी से भी बात की गई थी। 
विज्ञापन

- एलपी सागर, जिलाध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed