{"_id":"66ba06baf3991af44305b8ac","slug":"asifa-won-in-the-primary-category-while-ankit-won-in-the-higher-education-category-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120880-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्राथमिक वर्ग में आसिफा तो उच्च शिक्षा वर्ग में अंकित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्राथमिक वर्ग में आसिफा तो उच्च शिक्षा वर्ग में अंकित ने मारी बाजी
विज्ञापन
पुरस्कृत किए गए बच्चो के साथ मौजूद शिक्षक।स्रोत:शिक्षक
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के तहत जिला स्तरीय वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में कक्षा एक से आठ और दूसरे वर्ग में कक्षा नौ से परास्नातक तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राथमिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलैय्या की आसिफा प्रथम और कंपोजिट स्कूल बरहा की अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा वर्ग में उपाधि महाविद्यालय के अंकित पांडे प्रथम, ड्रमंड इंटर कॉलेज के आकर्ष शर्मा द्वितीय एवं स्प्रिंगडल कॉलेज की नेहा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. सचिन गिहार एसोसिएट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग, डॉ. फैजुल रहमान एसोसिएट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग, राजकीय महिला महाविद्यालय पीलीभीत और डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर निर्णायक मंडल के सदस्य रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजक चीफ प्राॅक्टर डाक्टर राखी मिश्रा और सह संयोजक दुर्गेश धर द्विवेदी रहे। संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग प्रभारी मुकुल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर रुद्रभान सिंह, डॉ. प्रणव शर्मा,डॉ. विशाल सक्सेना,डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. केपी सिंह,डॉ. गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।