{"_id":"673e191eea19a842a5059c4d","slug":"ashutosh-awasthi-was-first-in-discus-throw-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125909-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चक्का फेंक में आशुतोष अवस्थी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चक्का फेंक में आशुतोष अवस्थी रहे प्रथम
विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित बेसिक शिक्षकों की खेल प्रतियोगिता में गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर
बीसलपुर। बीआरसी परिसर में बुधवार को हुई शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आशुतोष अवस्थी ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ में अविलेश कुमार प्रथम और हितेश शर्मा द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में दुष्यंत कुमार प्रथम और वेद प्रकाश द्वितीय रहे। चक्का क्षेपण में आशुतोष अवस्थी, गोला क्षेपण में हितेश शर्मा, ऊंची कूद में हितेश शर्मा, लंबी कूद में मनोहर लाल, टेबिल टेनिस में सत्यम गंगवार, बैडमिंटन में सिद्धार्थ प्रकाश प्रथम रहे।
शिक्षिकाओं की 100 मीटर दौड़ में ईशानी अग्रवाल, प्रथम और संध्या गंगवार द्वितीय रहीं। चक्का क्षेपण, गोला क्षेपण में रेशमा बानो, टेबिल टेनिस में ईशानी अग्रवाल, बैडमिंटन में श्वेता प्रिया, युगत बैडमिंटन में प्रज्ञा, शालिनी गुप्ता प्रथम रहीं। प्रतियोगिताएं बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी मुईन अहमद के निर्देशन में हुईं।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में प्रवीण सक्सेना, सौरभ सदन बाजपेई, संदीप कुमार, कृष्ण पाल, ज्योति चौहान, ममता देवी आदि शामिल रहीं। प्रतियोगिताओंं में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न राजकीय बेसिक विद्यालयों के 50 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।