फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As time passed, the crowd of supporters started to swell

Pilibhit News: समय बढ़ने के साथ उमड़ने लगी समर्थकों की भीड़

Wed, 05 Jun 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
As time passed, the crowd of supporters started to swell
पीलीभीत। मतगणना के दौरान सुबह समर्थकों की नाममात्र की भीड़ थी। समय बढ़ने के साथ समर्थकों का हुजूम सड़कों व उसके आसपास दिखाई देने लगा। सड़कों पर समर्थक जय श्रीराम के जयघोष भी लगने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले बैलेट पेपर की गणना की गई। रामलीला ग्राउंड पर समर्थकों के लिए एलईडी की व्यवस्था भी की गई थी। बैलेट पेपर की गणना के समय रामलीला ग्राउंड के आसपास नाममात्र को भाजपा के समर्थक थे। इसके बाद 11 बजे के बाद समर्थकों का हुजूम उमड़ने लगा। साथ ही सड़कों पर रौनक दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

जैसे ही किसी राउंड की मतों की संख्या की जानकारी लगती समर्थक जय श्रीराम के नारे लगने लगते। दिन में तीन बजे जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित हुई, काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी मंडी समिति जा पहुंचे और परिसर में जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी परिसर में मौजूद जितिन प्रसाद जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। मंडी परिसर में ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल मालाओं से लाद दिया।

-
पदाधिकारियों की पुलिस से हुई नोंकझोंक
जीत की जानकारी लगने के बाद तमाम लोग मंडी समिति पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने मतगणना टेबलों की तरफ जाने का भी प्रयास किया। जैसे ही कुछ पदाधिकारी वहां पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर पुलिस व पदाधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed