फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As soon as the water level decreased, erosion became uncontrollable, three and a half acres of land was absorbed in the Sharda river

Pilibhit News: जलस्तर कम होते ही बेकाबू हुआ कटान, साढ़े तीन एकड़ जमीन शारदा नदी में समाई

Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
As soon as the water level decreased, erosion became uncontrollable, three and a half acres of land was absorbed in the Sharda river
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी ।
पूरनपुर। जलस्तर कम होते ही शारदा नदी का कटान बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को तीन किसानों की साढ़े तीन एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव से महज 250 मीटर दूर रह जाने से लोग भयभीत हैं। कटान न थमा तो चंदिया हजारा के अलावा राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया को भी खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई थी। चंदिया हजारा के 25 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था। बुधवार रात से जलस्तर कम होना शुरू हुआ तो बृहस्पतिवार को नदी तेजी से कटान करने लगी। शुक्रवार को भी कटान की गति तेज रही। नदी ने तपन हलधर की डेढ़ एकड़, शंभू सरकार और प्रेम मंडल की एक-एक एकड़ गन्ने की फसल लील ली।
विज्ञापन

तपन हलधर का अब तक साढ़े चार एकड़, शंभू सरकार और प्रेम मंडल की दो-दो एकड़ गन्ना की फसल नदी में समा चुकी है। कटान न थमने से गांव के लोगों में खलबली मची हुई है। कटान शीघ्र न रुकने पर लोग गांव के अलावा गांव राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया में भी कटान शुरू होने की आशंका व्यक्त करने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed