फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As soon as the migratory birds come cold Shamt

ठंड शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों की आई शामत

Fri, 27 Nov 2015 11:33 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Fri, 27 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

ठंड की दस्तक के साथ ही तराई क्षेत्र के शारदा सागर डैम में प्रवासी पक्षियों का शिकार तेजी से शुरू हो गया है। इसकी सुरक्षा से जुड़े यूपी व उत्तराखंड के महकमों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड बनने के बाद जीरो से 17 किमी का क्षेत्र यूपी व 17 से 22 किमी का क्षेत्र उत्तराखंड में चला गया था। इधर दोनों प्रांतों के बीच जल बंटवारा तो है नहीं, ऐसे में इनकी सुरक्षा से जुड़े महकमे सुरक्षा मामले में सेंध लगने पर अपना-अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। वहीं शिकारी भी इसका फायदा उठाकर प्रवासी पक्षियों को नेपाल में ले जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा हवा हवाई
भले ही वन महकमा इस बात का दावा कर रहा हो कि दोनों प्रांतों के वनकर्मी चौकसी कर रहे हैं। लेकिन यह सब मात्र हवा हवाई ही है। सच्चाई यह है कि डैम के बाहरी हिस्से में यदि कोई मुखबिरी मिल जाती है तो यदाकदा शिकारियों को पकड़कर कार्रवाई का ग्राफ बढ़ा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मियों ने भी खींचे हाथ
सूत्रों के मुताबिक जबसे प्रवासी पक्षियों के शिकार के मामले में बराही रेंज के तत्कालीन रेंजर समेत वनकर्मियों को शिकारियों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाकर फंसाया था, तबसे इस मामले में वनकर्मियों ने अपने हाथ खींच रखे हैं। इधर वनकर्मियों के पास डैम के भीतरी हिस्से में पेट्रोलिंग की व्यवस्था न होना भी एक वजह है।


शारदा डैम के भीतर वन विभाग के पास मोटर बोट का न होना पेट्रोलिंग करने में बाधक है। बाहरी क्षेत्र में अपने क्षेत्र की चौकसी लगातार जारी है। शिकारी पानी में ही पक्षियों को मारकर उत्तराखंड ले जाकर बिक्री कर रहे हैं।
- रामचंद्र लाल, डिप्टी रेंजर बराही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed