फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As soon as Meghnad was killed, there were chants of Jai Shri Ram in the fair

Pilibhit News: मेघनाद का वध होते ही मेले में लगे जय श्रीराम के जयकारे

Sun, 13 Oct 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
As soon as Meghnad was killed, there were chants of Jai Shri Ram in the fair
बीसलपुर रामलीला मेला में कुंभकरण वध लीला का किया गया मंचन।संवाद
पीलीभीत। रामलीला मैदान पर शनिवार को मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। देर रात मेघनाद के पुतले का दहन होते ही मेला परिसर में जय श्रीराम का जयघोष होने लगा।
विज्ञापन




कुंभकरण वध के बाद मेघनाद निकुंभला देवी के मंदिर में यज्ञ करता है। विभीषण ने इस बारे में प्रभु श्रीराम को जानकारी दी। बताया कि यज्ञ पूरा होने पर वह अजेय हो जाएगा। इसलिए यज्ञ पूरा होने से पहले ही उसे युद्ध के लिए ललकारा जाए। इसके बाद प्रभु राम, लक्ष्मण,जामवंत, हनुमान जी, नल नील, अंगद को विभीषण के साथ भेजते हैं।
विज्ञापन




जहां लक्ष्मण तीव्रगामी बाणों से मेघनाद का मस्तक काट देते हैं। इसके बाद चारों ओर श्रीराम व लक्ष्मण के जयकारे लगने लगते हैं। इसके बाद मेघनाद के पुतले का दहन होता है। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, अमरीश शर्मा, नरेश शुक्ला, आयुष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीसलपुरः कुंभकरण वध की लीला का मंचन
बीसलपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में शनिवार को कुंभकरण वध की लीला का मंंचन हुआ।
लीला में दर्शाया गया कि रावण ने काफी शोर शराबा करवाने के बाद गहरी निद्रा में सो रहे अपने भाई कुंभकरण को जगाया। उसके बाद रावण ने कुंभकरण को पूरे मामले की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सीता हरण की जानकारी होने पर कुंभकरण ने रावण को काफी बुरा-भला कहा, जिस पर रावण कुंभकरण से नाराज होने लगा।
काफी देर बाद कुंभकरण रावण के कहने पर राम दल से युद्ध करने को तैयार हो गया। वह युद्ध स्थल पर बिना सेना के ही अकेले पहुंचा। विभीषण कुंभकरण को राम दल से युद्ध न करने का सुझाव देता है। कुंभकरण विभीषण के सुझाव को अस्वीकार कर देता है और श्रीराम को अपने साथ युद्ध करने को ललकारता है। काफी देर तक हुए भयंकर युद्ध में कुंभकरण श्रीराम के हाथों मारा जाता है।
अपने भाई कुंभकरण के मारे जाने पर रावण काफी विचलित हो जाता है। पूरी लंका में शोक की लहर दौड़ जाती है। रावण अपने मंत्रियों के साथ अगले दिन के युद्ध की तैयारी करने लगता है। इधर कुंभकरण के मारे जाने पर राम दल में खुशी की लहर दौड़ जाती है। राम दल के लोगों का उत्साह काफी बढ़ जाता है।
राम दल के लोग भगवान राम के जयकारे लगाने लगते हैं। यहीं पर लीला का विराम हो जाता है। लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी, अशोक भट्ट और लकी मिश्रा ने किया। मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे मेघनाद वध होगा। संवाद

--
पूरनपुर : श्रीराम ने तोड़ा धनुष, लगे जयकारे

पूरनपुर। रामलीला मेले में शनिवार को धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। श्रीराम के धनुष उठाकर तोड़ते ही दर्शकों ने राम के जयकारे लगाए। मेला कमेटी के प्रबंधक पंडित राधा कृष्ण राय ने बताया कि रविवार को रामलीला मेला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद और राम विवाह की अन्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

बीसलपुर रामलीला मेला में कुंभकरण वध लीला का किया गया मंचन।संवाद

बीसलपुर रामलीला मेला में कुंभकरण वध लीला का किया गया मंचन।संवाद

बीसलपुर रामलीला मेला में कुंभकरण वध लीला का किया गया मंचन।संवाद

बीसलपुर रामलीला मेला में कुंभकरण वध लीला का किया गया मंचन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed