फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ARTO office will start functioning in the new building in April, better facilities will be available.

Pilibhit News: अप्रैल में नए भवन में शुरू होगा एआरटीओ कार्यालय, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Fri, 27 Mar 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
ARTO office will start functioning in the new building in April, better facilities will be available.
नए भवन पर लगाया गया कार्यालय का बोर्ड। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती माह अप्रैल में एआरटीओ कार्यालय के अपने नए भवन में संचालित होने की उम्मीद है। इसको लेकर अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए भवन में आवेदकों के लिए अलग-अलग काउंटर, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था होगी। इससे यहां डीएल बनवाने सहित कार्यों से आने वाले लोगों का काम सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर की वल्लभ नगर कॉलोनी में एक किराये के भवन में पिछले कई दशकों से एआरटीओ कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। भवन की हालत जर्जर होने के कारण बरसात में यहां की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। यहां जगह का भी अभाव था। ऐसे में नए भवन के निर्माण के लिए लंबे समय से पत्राचार किया रहा है। वर्ष 2023 में मंजूरी के बाद इसका निर्माण कराया गया। कार्यदाई संस्था आवास विकास रुहेलखंड बरेली को इसके निर्माण का कार्य सौंपा गया। भवन का निर्माण करीब 10.96 करोड़ की लागत से कराया गया है।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था को वर्ष 2025 में इसका निर्माण कार्य पूरा करना था, लेकिन कई अन्य समस्याओं के चलते इस भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब कार्यदाई संस्था ओर से इस भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले माह में इस नए भवन में कार्यालय का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय में जगह पर्याप्त होगा। अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां काम से आ रहे लोगों को भीड़ से राहत मिलेगी। हालांकि यह स्थान शहर से आठ किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि काम पूरा किया जा चुका है। कुछ काम शेष रह गया है। उसे जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल में नए भवन में कार्यालय का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed